पीड़ित परिवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिकार अधिनियम के तहत आठ लाख पच्चीस हजार रुपया की सहायता स्वीकृत
vijay shankar
पटना : मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के मसौढ़ी थानान्तर्गत दिनांक 11.12.2023 की सुबह मणीचक मोड़ के पास अनामिका कुमारी नाम की छात्रा को सर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिलाधिकारी, पटना द्वारा इस घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी, पटना को निदेश दिया गया कि अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, मसौढ़ी को मृतिका के घर भेजकर पीड़ित परिवार से मिलकर सहायतार्थ सभी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी के निदेश पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी द्वारा मृतिका अनामिका कुमारी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की गई।
जिलाधिकारी द्वारा पीड़ित परिवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 8,25,000/- (आठ लाख पच्चीस हजार) रुपया की राशि अनुमान्य सहायता के तौर पर उपलब्ध कराने हेतु स्वीकृत किया गया है। तत्काल सहायता के तौर पर प्रथम किस्त के रूप में ₹ 4,12,500/- (चार लाख बारह हजार पाँच सौ) का मुआवजा भुगतान बैंक खाता के माध्यम से पीड़ित परिवार को कर दिया गया है। यह वरीय पुलिस अधीक्षक से मुआवजा हेतु प्राप्त प्रस्ताव पर स्वीकृत किया गया है। चार्जशीट के बाद शेष राशि ₹ 4,12,500/- (चार लाख बारह हजार पाँच सौ) प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी प्रावधानों के अनुसार सभी सहायता प्रदान की जाएगी। मृतिका के परिवार को प्रावधानों के अनुरूप पेंशन की राशि भी उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस द्वारा इस मामले में समुचित कार्रवाई की जा रही है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार अधिनियम तथा आर्म्स ऐक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम का गठन किया गया है जिसके द्वारा काण्ड में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया