SUbhash Nigam
नयी दिल्ली : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) इंद्रप्रस्थ दिल्ली प्रांत की ओर से आज श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान की दृष्टि से अयोध्या से पूजित अक्षत कलश का विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं में वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित हुए विहिप के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर अयोध्या में आगामी 22 जनवरी में होने जा रहे भव्य राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त विहिप 15 करोड़ से अधिक परिवारों को निमंत्रण देंगे। उसी के अनुरूप दिल्ली विहिप के कार्यकर्ता भी एक जनवरी से 15 जनवरी तक प्रत्येक घर में इस हल्दी चावल के साथ अक्षत निमंत्रण को लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम भगवान राम के 14 वर्ष बाद अयोध्या लौटने की खुशी में दिवाली मनाते हैं किन्तु आगामी 22 जनवरी को तो वह दूसरी दीपावली होगी, जब राम 500 वर्षों के बाद भारत की स्वतंत्रता की अमृत वेला में अपने जन्म-स्थान पर लौटेंगे। इसलिए यह आवश्यक है कि विश्व का समस्त हिन्दू समाज इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रत्यक्ष शामिल हो। सब राम भक्तों को तो उसी दिन अयोध्या नहीं बुलाया जा सकता। इसलिए हमारा आह्वान है कि विश्व भर के हिंदू अपने शहर, गांव के मंदिर को ही अयोध्या मानकर वहां एकत्र हों। वहां की परंपरानुसार पूजा-पाठ, आराधना व अनुष्ठान करें।
विहिप कार्याध्यक्ष ने कहा कि पांच नवंबर को राम मंदिर में पूजित अक्षत (पीले चावल) कलश संगठन की दृष्टि से बने सभी प्रांतों में भेजे जा चुके हैं जिन्हे अब जिला अनुसार में वितरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को हम इस निमंत्रण के साथ भगवान और उनके मंदिर का पूजा में रखने लायक एक चित्र और अन्य आवश्यक जानकारियां भी देंगे। यह आयोजन 22 जनवरी को देश भर में लाखों मन्दिरों में आयोजित होगा और करोड़ों हिंदू इसमें सहभाग करेंगे।
उन्होंने आह्वान किया कि 22 जनवरी की रात को प्रत्येक हिंदू परिवार कम से कम पांच दीपक अवश्य जलाए और उसके बाद किसी भी दिवस को सपरिवार, ईष्ट-मित्रों सहित अयोध्या दर्शन हेतु पधारें। विहिप को विश्वास है कि राम का यह मंदिर विश्व में हिंदुओं में समरसता, एकत्व व आत्मगौरव का संचार करेगा और भारत को परम वैभव की ओर ले जाने के लिए एक राष्ट्र मंदिर बन कर उभरेगा।
श्री आलोक कुमार ने कहा कि रामभक्त 22 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक अपने मोहल्ला, कालोनी, गांव, नगर में स्थित किसी भी मंदिर में एकत्र होकर भजन कीर्तन करेंगे। सभी मंदिरों में स्थित देवी-देवता का भजन-कीर्तन, आरती पूजा की जाएगी, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन श्री राम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र की 108 बार सामूहिक जाप किया जाएगा। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड आदि का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इस मौके पर मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया भी जाएगा। घरों के सामने तोरण, रंगोली, झालर आदि लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को हार जीत के भाव से नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि देश के हर व्यक्ति के भीतर उमंग का भाव होना चाहिए।
पूजित अक्षत वितरण के आज के कार्यक्रम में विहिप इंद्रप्रस्थ प्रांत के अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना, विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री मुकेश खांडेकर, दिल्ली प्रांत के मंत्री श्री सुरेंद्र गुप्ता , संगठन मंत्री श्री सुबोध, प्रांत सह मंत्री अशोक गुप्ता और सह मंत्री सुनील सूरी समेत कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मिथिला में 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी गबहा संक्रांति, शुरू होंगे कार्तिक मास के धार्मिक कार्य
कोजागरा पूर्णिमा 6 अक्टूबर को, मैथिल परंपरा के अनुसार सजेगा आंगन, होगा अरिपन और लक्ष्मी पूजन
दुर्गा पूजा, हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार
आज की तिथि – 21 सितम्बर 2025 (शनिवार)
भगवान विश्वकर्मा की आराधना से मिलेगी सफलता और समृद्धि