रांची : गोवा में चल रहे सरस मेला-2023 का सोमवार को समापन हो गया। 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चले इस सरस मेले में झारखण्ड के हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गयी थी। जेएसएलपीएस एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित प्रोडक्ट का स्टॉल सह बिक्री केन्द्र लगाया गया था। और इन स्टॉल्स का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा जो गोवा वासियों को काफी पसंद आया।
मेला के समापन समारोह के मौके पर राज्य समन्वयक के रूप में शामिल झारखंड सरकार के अवर सचिव श्री अमरेश कुमार एवं मोहम्मद शहजाद अहमद को गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत द्वारा सम्मानित किया गया।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।