चैम्बर द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र में सिलाई-कटाई, ब्यूटिशियन एवं कम्प्यूटर क्लास का उद्घाटन

vijay shankar
पटना : बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की ओर से संचालित निःशुल्क कौषल विकास प्रशिक्षण केन्द्र में एक बार पुनः सिलाई-कटाई, ब्यूटिशियन एवं कम्प्यूटर क्लास का आरम्भ हुआ । इसका उद्घाटन अध्यक्ष सुभाष पटवारी एवं पूर्व अध्यक्ष पी0 के0 अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया । अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने कहा कि चैम्बर के प्रयास से अबतक 4000 से अधिक महिला -पुरूष निशुल्क प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार अपनाकर अपना सुखमय जीवन जी रहे हैं ।

चैम्बर अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने बताया कि चैम्बर द्वारा निःशुल्क संचालित कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन वर्ष 2014 में हुआ था । इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर अधिकाधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था जिससे कि वे अपने पैरों पर खड़ा होकर अपने एवं अपने परिवार भरण-पोषण बेहतर ढंग से कर सकें । देश में कोरोना महामारी के कारण सरकार के निर्देशानुसार कोर्स को मार्च 2020 से बन्द कर दिया गया था अब स्थिति सामान्य हो गई है इसलिए एक बार पुनः उसी उर्जा के साथ कोर्स को शुरू किया जा रहा है । श्री पटवारी ने बताया कि सिलाई-कटाई, ब्यूटिशियन एवं कम्प्यूटर क्लास में जो भी महिलाएं अपना नामांकन कराकर प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहती हैं वह कार्यालय अवधि में आकर फार्म प्राप्त कर सकती हैं, यह पूर्णरूपेण निःशुल्क है ।
उद्घाटन के अवसर पर उपाध्यक्ष आशीष शंकर, महामंत्री पशुपति नाथ पाण्डेय, कौशल विकास केन्द्र के संयोजक मुकेश कुमार जैन, अजय गुप्ता, राकेश कुमार, राजेश माखरिया, आशीष प्रसाद, मो0 बहजाद करीम, मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार, सुधी रंजन, मुनेश जैन, गीता जैन, मुकेश कुमार के साथ-साथ कई सम्मानित सदस्य सम्मिलित हुए ।
उल्लेखनीय है कि चैम्बर प्रांगन में फिटनेस क्लब भी चलाया जा रहा है जिसका लाभ व्यवसायियों समेत अन्य लोग भी उठा रहे है । रोज की मशिनी जिंदगी के बीच मसाज की मशीन का भी लाभ लोग ले रहे हैं ।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया