
सुबोध,
किशनगंज 11दिसम्बर । बिहार के सीमावर्ती जिला किशनगंज में संचालित अवैध नर्सिग होम एवं आए दिन बाधित विधुत सप्लाई के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले निकाली गयी कैंडल मार्च।शहर के गांधी चौक से कैंडिल मार्च सदर अस्पताल के गेट पर संपन्न हुयी। इस दौरान” नीतीश- तेजस्वी हाय-हाय,”लालटेन युग वापस लो” के नारे लगें । भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि राज्य सरकार के भ्रष्टाचार निति के कारण यहां जिले में अवैध नर्सिग होम संचालित है। ऐसे ही नर्सिंग होम से लगातार शिकायत आती रहती है कि इलाजरत मरीज की मौत पर बरपा हंगामा और कार्यवाही के नाम मात्र खानापुर्ती होकर रह जाता है। वही जिले में विधुत सप्लाई भी चरमराई हुई है राज्य सरकार दावा करती है कि निर्बाध सप्लाई जारी है । हां कागजी खानापूर्ति जरूर है, मगर धरातल पर आवाम ठगी का शिकार हो रहें। वही जन आवाम की जिले में संचालित अवैध नर्सिग होम से लोगों की जानें जाना भी आमबात हो गयी है। इसी को लेकर सरकार के विरोध में यह कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों जन आवाम भी केंडिल मार्च में शामिल हुए।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया