विजय शंकर
पटना । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय आईपीएस ऑफिसर और वर्तमान में बिहार राज्य योजना परिषद के परामर्शी विकास वैभव केवल बिहार ही नहीं वल्कि देश के युवाओं के भी पथ-प्रदर्शक हैं। श्री मल्लिक ने कहा कि विकास वैभव के द्वारा चलाये जा रहें ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान से बिहार की गौरवमयी ऐतिहासिक संस्कृतियों को नजदीकी से जानने का मौका समस्त राज्यवासी को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि विकास वैभव के इस मुहिम का उद्देश्य बिहार के गौरवशाली परंपरा के बारे में नई पीढ़ी को बताना है।
श्री मल्लिक ने कहा कि सच्चे मायने में आईपीएस वैभव बिहार के युवाओं के आइकॉन हैं। इनके इस मुहीम से विकसित बिहार बन रहा हैं। इस मुहीम से निरंतर बिहार के युवा ही नही बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आम और खास लोग भी जुड़ रहे हैं, जो इसके विशेष उद्देश्यों को साबित करती है। उन्होंने सभी क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया हैं कि वे इस मुहिम में श्री विकास वैभव का पूर्ण समर्थन करें ताकि बिहार राज्य और भी समृद्ध हो।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया