विजय शंकर
पटना। पटना समाहरणालय अन्तर्गत समूह ‘ग’ के 39 कार्यालय परिचारियों को निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में इस बैठक का आयोजन किया गया। सरकार के निदेश के अनुसार अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था नियमावली के आलोक में राज्य कर्मियों को प्रोन्नति के पदानुक्रम में विहित वेतनमान के साथ उच्चतर पद के प्रभार देने के प्रावधान के तहत समूह ‘ग’ के कार्यालय परिचारियों को उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार दिया गया है।
विदित हो कि इससे पूर्व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक में पटना समाहरणालय अन्तर्गत कार्यरत/पदस्थापित 241 लिपिकों को उच्चतर पद पर वेतनमान सहित प्रोन्नति का प्रभार/लाभ दिया गया था। इसके तहत तदर्थ एवं पूर्णतः अस्थायी व्यवस्था के अन्तर्गत 34 लिपिकों को सहायक प्रशासी पदाधिकारी, 60 कर्मियों को प्रधान लिपिक तथा 147 लिपिकों को उच्च वर्गीय लिपिक पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी थी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया