भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर : शिवचन्द्र राम
नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो
पटना ; पटना के राजापुर मैनपुरा में राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पूर्व मंत्री, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचन्द्र राम ने कहा कि बिहारी डीएनए के सवाल पर एकबार फिर भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया है। सबसे पहले भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हीं बिहार के एनडीए पर सवाल उठाया था । उस समय एक भी बिहारी भाजपाई का मुंह नहीं खुला था।लेकिन बिहार के लोगों ने बिहारी डीएनए पर सवाल खड़ा करने वाली भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया था। बिहार को किसी के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। बिहार के मेघा की डंका पुरे विश्व में बजता है। बिहार को गाली देने वालों को जबाब देना बिहार के लोग जानते हैं। इसे भाजपा जैसे दोहरे चरित्र वालों से कोई हमदर्दी नहीं चाहिए।
प्रकोष्ठ के पटना महानगर जिला अध्यक्ष अमित रंजन जायसवाल की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष चिंटू यादव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में बिहार की महागठबंधन सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के आपदा से निपटने और प्रभावित लोगों राहत देने के लिए प्रभावशाली व्यवस्था लागू की गई है। राजद कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह आपदा प्रबंधन के बारे में आमलोगों को सही जानकारी दे और सरकारी योजनाओं का प्रचार – प्रसार करे।
कार्यक्रम को पटना जिला राजद अध्यक्ष महताब आलम सहित उदय यादव, सुधीर यादव, मनोज कुमार सिंह, वैधनाथ यादव, दीपक सिंह, आशुतोष कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया