Vijay shankar
पटना। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 30वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) का आयोजन 21 से 23 दिसंबर तक कुशवाहा आश्रम,एसडीओ रोड,हाजीपुर ( वैशाली ) में किया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि सीनियर राज्य चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण भगवान सोनी एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है। चैंपियनशिप में राज्य संघ से मान्यता प्राप्त सभी जिलों व संस्थानों की टीमों को खेलने की अनुमति दी जायेगी। चैंपियनशिप में भाग लेने की अग्रिम सूचना 18 दिसंबर तक भेजने का निर्देश दिया गया है। राज्य चैंपियनशिप लीग-कम-नॉकआउट आधार पर राष्ट्रीय नियमानुसार खेला जायेगा। श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार पुरूष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम का चयन किया जायेगा जो आगामी 6 से 10 जनवरी तक गढ़चिरौली ( महाराष्ट्र ) में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में सहभागिता करेगी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया