
सुबोध,
किशनगंज 05दिसम्बर ।जिला के संयुक्त कृषि भवन प्रांगन में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का शुभारंभ जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने विधिवत् फीता काटकर किया।इस अवसर सदर विधायक मो.इजहारूल हसन उपस्थित रहें।इस मेले में जिले के विभिन्न कृषियंत्र विक्रेताओं के द्वारा स्टोल लगाया गया है।जिसमें थ्रेसर,रिपर मोटर ,पावर स्प्रेयर एवं कषि संबंधित विभिन्न प्रकार के यंत्रो का प्रदर्शन सह विक्री के लिए रखें गये थे।साथ ही इस मेले में कृषि से संबंध विभाग जिसमें उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के स्टोल पर जानकारी कृषकों को दी जा रही है। जिलाधिकारी, विधायक एवं अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी मेले में स्टाल पर भ्रमण कर निरीक्षण किया।जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णानंद चक्रवर्ती ने बताया कि विभाग द्वारा वितीय-वर्ष में कुल 108 प्रकार के कृषि यंत्र पर अनुदान की व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी है।अबतक जिले में कुल 372 कृषकों को 6023 लाख रुपये की परमिट निर्गत की गयी है।जिस परमिट के आधार पर जिले के कृषि यंत्र विक्रेता से किसान यंत्र खरीद कर सकेंगे।इस अवसर पर पहले दिन मेला से 42 यंत्रों का खरीद हुआ और जिसमें 256 लाख रुपये का अनुदान दिया गया ।
इस अवसर पर संबोधित सभी पदाधिकारी एवं जिले के किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया