vijay shankar
पटना: बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत के उप चुनाव (Panchayat By-Elections) की तारीखों का एलान कर दिया है । पंचायत के कुल 1675 पदों के लिए उप चुनाव होंगे । 28 दिसंबर को मतदान होंगे जो मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा । मतगणना 30 दिसंबर की जाएगी । बिहार में पंचायत उपचुनाव को लेकर कार्यक्रमों की अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित चुनाव क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है । इस घोषणा के बाद राज्य चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारी में जुट गया है । राजनीतिक सुगबुगाहट शुरू हो गई है ।
बता दें कि पिछली बार पंच समेत अन्य रिक्त पदों के लिए 2022 में उपचुनाव हुआ था ।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुरोध पर पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना जारी कर सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायत सह जिलाधिकारी को चुनाव कार्यक्रमों के आधार पर उपचुनाव कराने का निर्देश दिया है । नामांकन 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक, नामांकन पत्रों की जांच 16 दिसंबर को होगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लिए जाने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर निर्धारित की गई है । वहीं, मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा ।
पंचायत के कुल 1675 पदों के लिए उप चुनाव होंगे जिसमें जिला परिषद सदस्य के चार, ग्राम पंचायतों के मुखिया 21, ग्राम कचहरी सरपंच के 36, पंचायत समिति सदस्य के 20, ग्राम पंचायत सदस्य के 353 एवं ग्राम कचहरी पंच के 1241 पदों को मिलाकर कुल 1675 सीटों पर वोटिंग होगी ।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया