सुबोध,
किशनगंज । चार राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद रविवार देर शाम किशनगंज पहुंचने पर जाप सुप्रीमों सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को मिडिया के सवालों का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय बस स्टैंड के पूर्व सांसद पप्पू यादव का काफिला रूकी तो मिडिया कर्मियों के सवाल कि देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम में से तीन राज्य में बीजेपी की जीत से मोदी का जादू बरकरार रहा क्या ?इस सवाल के जवाब को उन्होंने सुनते ही अपने अंदाज में घुमाया और कहा कहा कि मोदी ? क्या मध्य प्रदेश में मोदी चुनाव लड़ें थे।वहां तो शिवराज सिंह चौहान चुनाव मैदान में थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अंदर की कलह से कांग्रेस पार्टी हारी है और छत्तीसगढ़ में चुनाव हारने की बात ही नहीं थी।पप्पू यादव ने कहा कि हां मैं मानता हूं कांग्रेस पार्टी की हार हुई हैऔर इसकी समीक्षा भी होगी। लेकिन मैं तो कहूंगा कि सभी पार्टियों के नेतृत्व को अंहकार त्यागना होगा और आगामी लोकसभा सभा चुनाव में जो प्रत्यासी जहां से जीत सकता है, टिकट उसी को मिलना चाहिए। उन्होंने बिहार के सरकार के मुखिया नीतिश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव को भी अंहकार छोड़ने की सलाह दी।
फिर एक सवाल के जवाब में बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को निशाने पर लिया और कहा ऐसे नेता जो समाज को बांटने का काम करतें हैं। उनके सवाल होंगे ही कि मदरसा को बंद कर देना चाहिए और ऐसे नेता समाज में जहर के समान है।वही फिर जाप सुप्रीमों पप्पू यादव मिडिया कर्मियों के सवाल के बीच में ही अपने पार्टी नेताओं के काफिले के साथ आगे बढ़ निकल गये।
उल्लेखनीय है कि जाप सुप्रीमों पप्पू यादव अपने निजी कार्यक्रम में सिलीगुड़ी जा रहें थे ।इसी क्रम में जिले के जाप नेताओ ने अपने नेता पप्पू यादव का किशनगंज बस स्टैंड में स्वागत किया और पप्पू यादव ने मिडिया के चंद सवालों के जवाब भी दिये।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया