संजय श्रीवास्तव
आरा। स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय जनसंघ की जिला कार्यसमिति द्वारा फ्रेंड्स कॉलोनी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह अधिवक्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य-वक्ता के रूप में बोलते हुए जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र सरकार देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती को मेधा-दिवस घोषित करे। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्मे राजेन्द्र बाबू प्रतिभा, प्रतिबद्धता और सादगी के अन्यतम उदाहरण हैं। एक महान् स्वतंत्रता सेनानी, हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष, ख्यातिप्राप्त अधिवक्ता, केन्द्रीय मंत्री, संविधान सभा के अध्यक्ष और प्रथम राष्ट्रपति के रूप में उनका योगदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव कुमार सौरभ तथा धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ‘रवि’ने किया।
*जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन*
राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने आज अखिल भारतीय जनसंघ की जिला कार्यसमिति का नाम पुनर्गठन करते हुए पं मधेश्वर नाथ पांडेय को नया जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सियाराम दूबे को महासचिव, अधिवक्ता उमेश सिंह कुशवाहा को सचिव और अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार मिश्र को कोषाध्यक्ष तथा नर्मदेश्वर उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी,सूर्यमोहन सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया।आरा नगर अध्यक्ष के रूप में विश्वनाथ दूबे तथा उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय मनोनीत किए गए।
*चुनाव परिणामों पर संतोष व्यक्त किया*
राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने आज राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अराजक और अराष्ट्रीय तत्त्वों को निश्चित रूप से सत्ता से दूर रखना चाहिए।राष्ट्रवाद-यथार्थवाद,सबका विकास,सबकी सुरक्षा और सही अर्थों में लोकतंत्र ही जनता को प्रिय है न कि परिवारवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद और संविधान खतरे में है का झूठा प्रचार। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया