मनीष कुमार
अमन कुमार शामपुर थाना क्षेत्र के वागेश्वरी गांव है निबासी, मृतक बिजली मिस्त्री का काम करता था।
मुंगेर । तारापुर उत्पाद पुलिस ने अमन को गुरुवार कल रात शराब के नशे में गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा कल ही अमन की मेडिकल जांच कराई । मुंगेर सदर अस्पताल में उसके बाद मुंगेर उत्पाद थाने में रखी जंहा उसने आत्म हत्या कर ली।
दरअसल कल गुरुवार को उत्पाद पुलिस की कस्टडी में एक शराबी ने खुदकुशी कर ली। देर रात शौचालय जाने के क्रम में गमछा से उसने फांसी लगा ली। श्यामपुर थाना के बागेश्वरी गांव का रहने वाला था अमन कुमार। घटना कल रात दो ढाई के बीच की है। सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक और पुलिस पहुंची। युवक को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई है।
उत्पाद पुलिस अधीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि तारापुर उत्पाद पुलिस ने गुरुवार की रात फसियाबाद से छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें चार शराब सेवन करने वाले और दो तस्करी से जुड़ा था। सभी को मुंगेर उत्पाद थाना में पुलिस की अभिरक्षा में हाजत में रखा गया। इसमें शामपुर थाना क्षेत्र के बागेश्वरी गांव निवासी उपेंद्र मंडल का पुत्र अमन कुमार (22) ने हाजत में बने शौचालय में गमछा से फांसी लगा ली। इधर, बंदी की मौत पर हड़कंप मच गया।
वही उत्पाद अधीक्षक सुमन कुमार सिंह ने कहा कि अमन को कल तारापुर उत्पाद पुलिस टीम ने पकड़ा था और कल ही रात को सभी को मेडिकल कराने मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया था, मेडिकल कराकर सभी को मुंगेर उत्पाद थाने के हाजत में रखा गया । शुक्रवार को सभी को न्यायालय ने हाजिर करना था ,फिर अमन को ठंड लगी जो वहा मौजूद सिपाही से गमछा लिया और उसे अपने शरीर को ढक लिया ,मगर देर रात अमन को टॉयलेट लगा और बाथरूम गया । टॉयलेट करने के दो घण्टे बीत जाने के बाद बाहर नही आया तो उसकी सूचना सिपाही के द्वारा मुझे दी गई फिर देर रात हम थाने पहुंचे और बाथरूम का दरवाजा तोड़वाया तो देखा अमन गमछा लगाकर फांसी से लटका हुआ है। आनन फानन में सदर अस्पताल ले गए मगर डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। इस घटना की सम्पूर्ण जांच मुंगेर एसडीओ और एसडीपीओ के द्वारा कराई जा रही है । पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। एसडीओ, उत्पाद अधीक्षक और चिकित्सक की गठित टीम की देखरेख में परिवार वालों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर, परिवार वालों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। वही मृतक बिजली मिस्त्री का काम करता था।
वही मृतक के परिजनों ने कहा कि बेबजह मेरे बेटे को पुलिस ने पकडा था,वह शराब नही पीता है मगर पुलिस द्वारा जबरदस्ती अमन को पकड़कर शराब मामले में गिरफ्तार किया और उसे पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई है । हम चाहते है इसकी सही जांच हो और दोषियों पर कानूनी करवाई हो।
वही इस घटना को लेकर मुंगेर एसडीपीओ राजेश कुमार ने तोपखाना बाज़ार स्थित उत्पाद थाना पंहुचे जंहा घटना स्थल हाजत की जांच की वाथरूम की भी जांच कर सभी बिंदु पर जांच कर बताए कि कल गुरुवार की रात शामपुर थाना क्षेत्र के वागेश्वरी गांव निवासी अमन कुमार को शराब सेवन मामले में उत्पाद पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया था। फोरेंसिक (एसएफएल)की टीम बुलाई गई है जो जांच कर सही तथ्य सामने लाएगी। उधर पुलिस और डॉक्टरों की टीम गठित कर अमन के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया