पटना, बिहार। हरियाणा के सेरसा क्रिकेट ग्राउंड इंडस्ट्रियल एरिया कुंडली में तीन वनडे और तीन टी -20 मैचों की सीरीज खेलने गई पटना बिहार की क्रिकेट अकादमी सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने टी-20 सीरीज में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और हरियाणा के नरेला इलेवन टीम को 3-0 से व्हाइट वाश कर टी-20 सीरीज पर अपना कब्जा जमाया।
इससे पहले 3 टी-20 मैच सीरीज में खेले गए दोनों डे-नाइट टी-20 मुकाबला जीतकर बिहार के सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी ने कल हीं अजेय बढ़त हासिल कर ली थी और आज खेले गए अंतिम टी-20 मुकाबला में नरेला इलेवन हरियाणा टीम ने सभी विकेट खोकर 123 रन बनाए और एसपीसीए बिहार के सामने जीत के लिए 124 रनों कि लक्ष्य रखा।
जवाब में सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी बिहार टीम ने 18.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर प्रत्युष सुन्दरम ने विजयी चौका लगाकर लक्ष्य को हासिल कर 3 विकेट से जीत दर्ज कर टी-20 सीरीज में हरियाणा को क्लीन स्वीप कर दिया। इससे पहले हरियाणा के बल्लेबाज प्रवीण ने 60 रन और गुलशन ने 25 रन बनाए। जबकि सरदार पटेल के फिरकी गेंदबाज आदर्श राज ने 3 ओवर केवल 6 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर कमर तोड़ दी उसके बाद सुयश और हिमांशु ने 3-3 विकेट अपनी झोली में डालें।
वहीं सरदार पटेल की ओर से सलामी बल्लेबाज सुयश ने 35 रन, शान 25 रन, प्रियांशु 14 रन, साहिल आलम 13 रन जबकि विजयी चौका लगाकर जीत दिलाने वाले प्रत्युष सुन्दरम ने नाबाद 7 रन बनाए।
हरियाणा टीम के गेंदबाज कुशल ने सर्वाधिक 2 बल्लेबाज को आउट करने में सफल रहें।
खेले गए एकदिवसीय सीरीज में उपविजेता ट्रॉफी के साथ पहले वनडे में नाबाद 101 रन की शतकीय पारी, दुसरे वनडे में 55 रन और आखिरी वनडे में 100 रन की शतकीय पारी के साथ कुल 256 रन और 8 विकेट लेने वाले बिहार के 12 वर्षीय उदयीमान नवोदित खिलाड़ी शान को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज और वेस्ट बैटर से नवाजा गया जबकि बिहार के उभरते तेज गेंदबाज अजीत सोरेन को कुल 9 विकेट हासिल करने के लिए वेस्ट बॉलर से नवाजा गया ।
टी-20 सीरीज में विजेता ट्रॉफी के साथ शानदार 49 रन, 26 रन और 35 रन की पारी खेलने वाले विस्फोटक सलामी बल्लेबाज व कप्तान सुयश को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज, वेस्ट बैटर सहित अपनी फिरकी जाल में फंसाकर 7 विकेट हासिल करने के लिए सुयश को वेस्ट बॉलर से भी नवाजा गया। वहीं विकेट के पिछे शानदार प्रदर्शन करने वाले एसपीसीए बिहार टीम के वनडे कप्तान प्रशांत मिश्रा को वेस्ट विकेटकीपर से नवाजा गया और साहिल आलम को वेस्ट क्षेत्ररक्षक से सम्मानित किया गया।
आज नई दिल्ली से शाम वाली ट्रेन पकड़ कर पूरी टीम पटना वापस लौटेंगी और सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी द्वारा सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और बेहतर अनुशासन का परिचय के साथ अपने व्यवहार और खेल से बाहर जाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाने की खुशी में सभी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के स्थापना दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2025 को स्थापना दिवस सह खेल सम्मान समारोह आयोजित की जायेगी ।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस