नई दिल्ली: अगर आपने 10वीं पास कर लिया है और नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय (CCSU) ने 350 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के, केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी में जॉब ट्रेनिंग के साथ हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा।
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेड्स में कुल 350 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं:
- कारपेंटर – 29 पद
- कम्प्यूटर हार्डवेयर एंड प्लानिंग असिस्टेंट – 03 पद
- कोपा – 63 पद
- ड्राफ्ट्समैन सिविल – 06 पद
- ड्रेस मेकर – 03 पद
- इलेक्ट्रिशियन – 55 पद
- फिटर – 05 पद
- हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर – 01 पद
- इंटीरियर डिजाइनर और डेकोरेटर – 03 पद
- इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक – 06 पद
- मैकेनिक ट्रैक्टर – 04 पद
- मैकेनिकल एग्रीकल्चर मशीनरी – 03 पद
- मैकेनिकल डीजल – 08 पद
- पेंटर जनरल – 32 पद
- प्लंबर – 36 पद
- मैकेनिक रेफ्रिजरेटर एंड कंडीशनिंग – 11 पद
- सेविंग टेक्नोलॉजी – 03 पद
- स्टेनोग्राफर (इंग्लिश) – 63 पद
- स्टेनोग्राफर (हिंदी) – 26 पद
- सर्वेयर – 09 पद
- टर्नर – 01 पद
- वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक) – 19 पद
योग्यता व आयु सीमा
- उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है।
आवेदन प्रक्रिया
- इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाएं।
- होम पेज पर CCS HAU Apprenticeship Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथि
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 सितंबर, 2025 (दोपहर 2 बजे तक)


ITR फाइलिंग 2024-25: पुराना टैक्स रिजीम चुनें या नया? जानें सही विकल्प
इनकम टैक्स विभाग ने शुरू की ‘TAXASSIST’ सुविधा, ITR फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ी
UPI यूज़र्स के लिए खुशखबरी : अब बढ़ गई डेली पेमेंट लिमिट
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर फैसला सुरक्षित
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस
दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे से 14 लोग सुरक्षित निकाले गए !